शिवहर किसान चेतना मंच 22 फरवरी को धरना सफल बनाने के लिये तरियानी प्रखण्ड में किया बैठक
दिलीप कुमार पांडेय/ शिवहर
शिवहर - जिला किसान चेतना मंच के तत्वाधान में प्रखंड मुख्यालय तरियानी के मैदान में बैठक का आयोजन किया गया ।
बैठक कार्यक्रम की अध्यक्षता नवीन कुमार शाही ने किया ।
प्रस्तावित 22 फरवरी को शिवहर समाहरणालय के मैदान में कई मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया जाएगा जिस को सफल बनाने के लिए विचार विमर्श किया गया तथा सरकार किसान नीति का आलोचना किया गया ।
बैठक में सुनील कुमार साह , कृष्ण नन्दन सिंह , विश्वनाथ साह ,भगवान सिंह ,संजीव , रामरेखा राय , अध्यक्ष ओमकार नाथ सिंह , सहित दर्जनों किसान बैठक में सामिल हुए थे ।


Post A Comment: