अब लालू के पाले मे सरफराज
अनूप नारायण सिंह की रिपोर्ट
अनूप नारायण सिंह की रिपोर्ट
ताजा जानकारी के अनुसार जदयू से विधानसभा सदस्य सरफराज़ ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होने अपने इस्तीफे को लेकर कारण यह बताया है कि उन्हे अररिया उपचुनाव में राजद की ओर से टिकट मिल रहा है।
कल हीं रांची में राजद सुप्रीमो लालू यादव ने कहा था की तीनो विधानसभा सीटे उनकी है, ओर उनकी पार्टी यहां से चुनाव लड़ेंगी। लालु के इस बात से यह साफ हो गया था कि भले हीं वे जेल में है लेकिन के चुनाव के समय पार्टी के सारे निर्णय वे जेल से खुद लेंगे। वहीं सरफराज के इस्तिफे के बाद राजद ने इसे अपने ढंग से भुनाने की कोशिश में लग गई है। राजद की ओर से कहा गया है कि सूबे में नीतीश कुमार के खिलाफ जो मतीोद है वा ेअब साफ दिखने लगा है।


Post A Comment: