पुलिस अधीक्षक सीधी एसपी सीधी के निर्देशन में और अनुविभागीय अधिकारी पुलिस चुरहट के मार्गदर्शन में 



ब्यूरो रिपोर्ट अमित कुमार मिश्रा 



रामपुर नैकिन थाना प्रभारी राजेश पांडे द्वारा  उत्कृष्ट कार्यवाही करते हुए तोड़फोड़ और मारपीट के आरोपियों को  गिरफ्तार कर लिया गया .रामपुर नैकिन थाना क्षेत्र अंतर्गत रीवा रामपुर रोड मे पड़खुरी घटिया मे प्रताप बस के कंडक्टर के साथ मारपीट करने वाले अज्ञात आरोपियों को रामपुर नैकिन थाना प्रभारी द्वारा 20 घंटे की लगातार सर्चिंग करने के बाद आखिरकार गिरफ्तार कर न्यायालय पेश कर दिया गया है प्राप्त जानकारी के अनुसार कल रात लगभग 8:00 बजे प्रताप बस जो सतना से सीधी आ रही थी उसमें सतना से चढ़े कुछ यात्रियों द्वारा प्रताप बस में तोड़फोड़ की गई और कंडक्टर के साथ मारपीट की थी उक्त सूचना मिलने पर थाना प्रभारी राजेश पांडे स्वयं मौके पर पहुंचे थे और घटना की जानकारी लेकर अज्ञात आरोपियों के ऊपर मुकदमा 494 /18 327 294 506 34 आईपीसी के तहत मुकदमा लिख कर विवेचना शुरू की थी और लगातार 20 घंटे की सर्चिंग थाना प्रभारी द्वारा क्षेत्र में की गई और अंततः मारपीट और तोड़फोड़ के आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है  जानकारी के अनुसार आरोपी रोहित साकेत निवासी ग्राम गोपालपुर प्रदीप साकेत निवासी ग्राम गोपालपुर महेंद्र जाटव सतना को थाना प्रभारी द्वारा बड़ी कशमकश और सर्चिंग के बाद गिरफ्तारी की गई है उक्त बड़ी कार्यवाही में थाना प्रभारी राजेश पांडे के साथ प्रधान आरक्षक राजेश तिवारी आरक्षक प्रदीप सेन एवं सैनिक गुरुप्रसाद बैस मंगल दीन रावत और शत्रुघ्न का महत्वपूर्ण योगदान रहा रात्रि अचानक हुए इस घटनाक्रम के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी उक्त घटिया पर पहले भी कई बार लूटपाट हो चुकी है लेकिन आरोपी  पकड़  मे नहीं आते थे  लेकिन  इस बार थाना प्रभारी राजेश पांडे द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए लगातार सर्चिंग और छापेमारी की गई और अंततः आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया गया.

Post A Comment: