शिक्षकों की लापरवाही के कारण गई छात्रा की जान
समस्तीपुर (ब्यूरो ) जिले के विभूतिपुर प्रखंड की मामला है, जहां एक छात्रा की मौत करंट लगने से हो गई थी । इस संबंध में पत्रकारों के द्वारा पूछने पर प्रधानाध्यापक ने बताया था कि छुट्टी दे दी गई थी उसके बाद बगल के मंदिर में जाने पर छात्रा को करंट लगने से मौत हो गई । लेकिन मिली जानकारी के अनुसार छात्रा की मौत 3:00 बजे से पहले ही हो चुकी थी ,स्थानीय लोगों ने बताया कि छात्रा को 2:00 बजे के बाद करीब 2:15 बजे करंट लगी थी और उसके बाद उसे हॉस्पिटल ले जाया गया था लेकिन उससे पहले ही उसकी मौत हो गई थी । इस संबंध में पूछे जाने पर छात्रा के परिवार के लोगों ने बताया कि स्कूल के प्रधानाध्यापक की लापरवाही के कारण मेरी बच्ची की जान गई है ।स्थानीय लोगों ने बताया कि शिक्षक लोग बच्चे पर ध्यान नहीं देते हैं ,कि वह कहां जाते हैं कहां नहीं जाते हैं । लोगों ने बताया कि शिक्षकों को देखा जाता है कि वह अक्सर मोबाइल फोन एवं गपशप में लगे रहते हैं ,और इसी लापरवाही के कारण बच्चे की जान चली गई , रही बात छुट्टी देने की तो 2:00 से 3:00 के बीच छुट्टी देने की समय तो है नहीं ,स्कूल में 3:00 के बाद छुट्टी दी जाती है । बताते चलें कि थाना क्षेत्र के कापन स्थिति प्राथमिक विद्यालय कापन राम टोल में एक छात्रा की मौत विधुत स्पर्शघात से हो गई ।मृतका की पहचान अशोक राम के छह वर्षीय पुत्री साक्षी भारती के रूप में की गई ।बताया जाता है कि वह प्रथम वर्ग में पढ़ती थी जो विद्यालय से बाहर निकलने पर बग़ल के काली मंदिर परिसर में लगे विद्युत तार के स्पर्श में आ जाने से वह तड़पने लगी। स्थानीय लोगों ने पहल कर उसे पीएचसी में लाया।जहाँ चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।इधर घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को स्कूल परिसर लाकर वहाँ उपस्थित शिक्षक को बंधक बनाकर हंगामा शुरू कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर सीओ उदयकांत मिश्रा घटनास्थल पर पहुंचे तथा घटना की तहकीकात करते हुए।गुस्साए लोगों को समझा बुझा कर शांत किया। इधर लोगों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नहीं ले जाने दिया।सीओ ने बताया कि जबतक शव का पोस्टमार्टम नहीं होता है तब तक परिजन को कोई लाभ नहीं मिल पायेगा । घटना के बाद परिवार में मातमी माहौल बना हुआ है, वही उसके माता-पिता का रो-रो कर बुरा हाल है ,मां बार-बार अपनी बेटी को याद करके रोती है और रोते रोते बेहोश हो जाया करती है। जब भी हो जाती है तो वह अपनी बेटी को याद कर के जोर जोर से रोने लगती है ।

Post A Comment: