आवास सहायक पर लगाया गया आरोप निराधार निकला
चीफ एडिटर कृष्ण कुमार संजय

समस्तीपुर जिले के सिंघीया प्रखण्ड के अंतर्गत बंगरहट्टा पंचायत में कार्यरत आवास सहायक बबलू साहू पर पंचायत समिति रिंकू सिंह द्वारा लगाया गया आरोप निराधार निकला ।पंचायत समिति सदस्य रिंकू सिंह द्वारा  प्रखण्ड विकास पदाधिकारी सिंघीया के मनोरमा कुमारी को दिए गए शिकायत पत्र के आलोक में पुनः दूसरी आवेदन दिया गया है कि जानकारी के अभाव में मेरे द्वारा उक्त आवास सहायक के विरुद्ध शिकायत पत्र दी गई थी जांचोपरांत सही जानकारी मिली कि उक्त आवास सहायक द्वारा किसी भी प्रकार की अनिमितता नही बरती गई है  कार्य संतोषप्रद रहा है न ही किसी लाभुक से पूर्व  में पासबुक न ही पैसे का लेनदेन किया गया है। विदित है कि पूर्व में उक्त पंचायत समिति सदस्य  द्वारा शिकायत की गई थी कि आवास सहायक द्वारा पी एम आवास में घोर अनिमितता बरती गई।इस आशय की जानकारी प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोरमा कुमारी ने दी है |

Post A Comment: