सीडीपीओ बिंदु सिन्हा ने कहा पोषण मेला के माध्यम से कुपोषण में आएगा कमी

उदवंतनगर।गुरुवार को बालविकास परियोजना परिषर में पोषण मेला का आयोजन हुआ। आयोजित पोषण मेला में सभी सेविका, सहायिका एवं उपस्थित अन्य सभी लोगों को पोषण, स्वास्थ्य, स्वच्छता के अलावा सरकार की विभिन्न महात्वाकांक्षी योजनाओं यथा "परवरिश योजना", "कन्या उत्थान योजना", "बिहार शताब्दी असंगठित कार्यक्षेत्र कामगार एवं शिल्पकार सामाजिक सुरक्षा योजना-2011" , "बिहार राज्य प्रवासी मजदूर दुर्घटना अनुदान योजना-2008"  तथा  "बिहार भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड" की विस्तृत जानकारी दे लोगो के बीच प्रपत्र तथा बुकलेट आदि का वितरण व छोटे 33 बच्चों का आधार पंजीकरण भी किया गया।इससे पूर्व कार्यक्रम की उद्धघाटन वरीय प्रभारी राकेश रंजन,बीइओ योगेंद्र कुमार, सीडीपीओ बिंदु सिन्हा व अन्य ने किया। मेले में सीडीपीओ ने कहा कि यह पीएम की महत्वकांछि योजना है, जिसे जन तक पहुचना है, इस योजना कि विशेष जानकारी हेतु सेविका डोर तू डोर जा सभी को जानकारी दे अभियान के तहत प्रचार प्रसार करेंगे। साथ ही परवरिस योजना का आवेदन भी लिया गया।

Post A Comment: