विनय कुमार मिश्र,गोरखपुर ब्यूरों। जिलाधिकारी के विजेंद्र पांडियन के निर्देश पर सिटी मजिस्ट्रेट अजीत कुमार सिंह व एसडीएम सदर गजेंद्र कुमार नगर निगम की टीम के साथ कोतवाली, राजघाट थाना क्षेत्र में प्लास्टिक के गोदाम पर छापेमारी की कार्यवाही की। छापेमारी के दौरान लगभग एक ट्रक से ज्यादा प्रतिबंधित पॉलीथिन थर्माकोल को जप्त कर ₹25000 जुर्माना भी वसूला गया। टीम ने सुनील ट्रेडर्स के ट्रांसपोर्ट नगर अघोर पीठ के पास गोदाम पर संदेह के आधार पर गोदाम को सील बंद किया गया।


Post A Comment: