खेलो इंडिया के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन
जगह जगह हुआ खेलों का आयोजन
गेबाराम चौहान, जालोर। भीनमाल के निकटवर्ती राजकीय माध्यमिक विद्यालय खानपुर के खेल मैदान में खेलो इंडिया के तहत ग्रामीण युवा मंडल खानपुर की ओर से नेहरू युवा केंद्र जालोर के तत्वावधान में फुटबॉल एवं वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
समारोह के मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता खेताराम चौधरी थे। जबकि ग्रामीण मंडल अध्यक्ष टीकमाराम भाटी कार्यक्रम की अध्यक्षता की।
मुख्य अतिथि खेताराम चौधरी ने कहा कि नियमित खेल खेलने से व्यक्ति का स्वास्थ्य उत्तम रहता है। उन्होंने कहा कि खेल से अनुशासन की भावना जागृत होती है।
इस मौके पर मंडल अध्यक्ष टीकमाराम भाटी ने कहा कि खेल से ही शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है। उन्होंने खेलो इंडिया की जानकारी देते हुए कहा कि जसवन्तपुरा ब्लॉक में सभी जगह फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। हरीश कुमार ने बताया कि वॉलीबॉल में 4 एवं फुटबॉल में दो टीमों ने भाग लिया। इस अवसर पर फुटबॉल प्रतियोगिता में किंग कोबरा खानपुर एवं वॉलीबॉल प्रतियोगिता में एनाकोंडा स्पोर्ट क्लब खानपुर टीम विजेता बनी। अतिथियों द्वारा विजेता खिलाड़ियों को पुरुस्कृत किया गया।
इस अवसर पर श्रवण कुमार, शांतिलाल, खीमाराम, कैलाश कुमार, प्रवीण कुमार, जोगाराम, वचनाराम, गोपालकुमार, विक्रम कुमार, राजेश कुमार, नरपत कुमार, निम्बाराम, पारसाराम सहित कई खेल प्रेमी मौजूद थे।
इसी प्रकार आदर्श राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नरता के खेल मैदान में राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक भरत कुमार भाटी के सानिध्य में खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। खेड़ा- बोरटा में भी ग्रामीण युवा मंडल के सहयोग से वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

Post A Comment: