देशी तमंचा और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार।
विनय कुमार मिश्र,गोरखपुर ब्यूरों ।सहजनवा थाना क्षेत्र के कसरवल रेलवे क्रासिंग के पास बीती रात पुलिस ने एक युवक को देशी तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।बताते चले कि बीती रात एसआई विनय मिश्र व कांस्टेबल पवनेश पाण्डेय राजेन्द्र वर्मा गश्त पर निकले थे तभी मुखबीर ने सूचना दिया कि एक संदिग्ध युवक कसरवल रेलवे क्रासिंग के पास खड़ा है।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँच गयी और संदिग्ध युवक को  पकड़ लिया। तलाशी के दौरान युवक के पास से एक अदद देशी तमंचा और एक अदद जिंदा कारतूस बरामद किया जिसकी पहचान लौहऱ उर्फ भोलू यादव पुत्र रामचन्द्र यादव निवासी बनौली थाना सहजनवा के रूप में हुई। पुलिस ने युवक के खिलाफ 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

Post A Comment: