सबसे अधिक समस्या बरसात के मौसम में होता है
टेंडर होने पर भी नहीं हो रहा है काम हैं।
सरकार द्वारा सूबे के गली गली में सड़क बनाने के दावों के विपरीत शिवहर जिला के विभिन्न गाँवों मे जर्जर सड़क का जाल हैं ।बात करें पुरनहिया प्रखंड के दो पंचायत को जोड़ने वाली सड़क का तो अशोगी  छपरा धनी, ब्राह्मण टोली,बेदौल बाज सहित कई गाँव मे ज्यादातर सड़को पर यात्रा करने के दौरान पता ही नही चलता है सड़क पर चल रहें है या खेत में ।

जर्जर सड़क के लिए वर्तमान सांसद तथा विधायक  जिम्मेदार हैं ।

दरअसल जर्जर सड़क के कारण आवागमन में लोगो को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है और अक्सर यात्रियों का दोपहिया तथा चारपहिया वाहन क्षतिग्रस्त हो जाता हैं । बरसात मे तो स्थिति और भी खराब हो जाता है लोग ज्यादा जरूरत होने पर ही घर से निकते हैं । 

गौरतलब है इस क्षेत्र ने जिले को कई ऐसे जनप्रतिनिधि दिए है जो लोकसभा तथा विधानसभा मे शिवहर का प्रतिनिधित्व किए हैं । लेकिन दुभाग्यबस इस क्षेत्र के सड़को का अब तक कायाकल्प नही हो पाया हैं ।

समाजिक कार्यकर्ता ,संघर्षशील युवा अधिकार मंच के नवीन सिंह कहते है हमारी सरकार को बस आंदोलन की भाषा समझ मे आती हैं, हमारे जनप्रतिनिधि या प्रशासनिक अधिकारी तब जागते है  जब आंदोलन होता है . रंजन जयसवाल जी का कहना  है कि सड़को की बदहाल स्थिति के कारण लोग काफी आक्रोशित हैं ।

समाजिक कार्यकर्ता चुनचुन यादव ने कहा कि अशोगी छपड़ा धनी सहित पुरनहिया प्रखंड कई गाँवो मे सड़क की स्थिति सही नही हैं ।

समाजिक कार्यकर्ता, संघर्षशील युवा अधिकार मंच एवं अदौरी खोरी पाकर पुल निर्माण संघर्ष समिति  हरिशंकर जायसवाल कहते हैं बरसात मे सड़क पर किचर तथा गर्मी मे धूल के कारण आवागमन बाधित होता है,समस्याओं के समाधान के लिए जनप्रतिनिधि तथा प्रशासन को गंभीर होना होगा ।

Post A Comment: