ड्यूटी 10 बजे से, 8.30 बजे ही अनुपस्थित कर गये अफसर
गोरखपुर ब्यूरों।यूपी सरकार में बैठे अफसर इतने आत्ममुग्ध हैं कि उन्हें खुद नियम कानून की जानकारी नहीं है और न ही उन्हें इसकी परवाह है। ताजा हास्यास्प्रद मामला चरगांवा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का है जहां कर्मचारियों की ड्यूटी 10 बजे से थी और एक अफसर महोदय 8.30 बजे ही सभी को पंजिका में अनुपस्थित कर चले गये। जब तय समय पर कर्मचारी ड्यूटी करने पहुंचे तो पता चला कि वे सभी अनुपस्थित हैं।
मजे की बात यह है कि गैर हाजिरी किसने लगाई जिम्मेवारों को भी नहीं पता। गैर हाजिरी लगाने वाले अफसर ने पीएचसी इंचार्ज से भी बात करना जरूरी नहीं समझा, जबकि वह कैंपस के इमरजेंसी वार्ड में ही मौजूद थे।
अप्रैल से सितम्बर तक ड्यूटी का समय सुबह 8 से 2 बजे तक जबकि अक्टूबर से मार्च तक यह समय सुबह 10 बजे से 4 बजे तक होता है। और यह समय सारिणी सभी नान इमरजेंसी कर्मचारियों पर लागू होती है। इस ड्यूटी पीरियड की गैर जानकारी रखने वाले किस अफसर ने यह मजाकिया काम किया, इसको लेकर पीएचसी परिसर में खूब चर्चा हो रही है।

ड्राइवर की पत्नी ने स्कूल प्रबंधक पर पति को पिटने का लगाया आरोप।
गोरखपुर ब्यूरों । सहजनवा थाना अंतर्गत सेंट जेवियर स्कूल भीटी रावत में ड्राइवर पवन कुमार शुक्ला की पत्नी ने सहजनवा थाने में अपने पति को स्कूल प्रबंधक व उनके पुत्र द्वारा मारपीट कर स्कूल के एक कमरे में बंधक बनाए जाने की लिखित तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। इस संबंध में जब एसओ सहजनवा सत्यप्रकाश सिंह से जानकारी की गई तो उन्होंने बताया कि वादिनी शिल्पी शुक्ला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है उन्होंने कहा कि इस संबंध में जांच कर जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।

Post A Comment: