महिला/दिव्यांग मतदाताओं के पंजीकरण के विशेष अभियान के सम्बन्ध में बैठक 10 अक्टूबर को।
        सुलतानपुर
 उप जिला निर्वाचन अधिकारी/ अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) हर्षदेव पाण्डेय ने
बताया कि महिला/दिव्यांग मतदाताओं के पंजीकरण हेतु आगामी 13 अक्टूबर को
विशेष अभियान आयोजित किया जाना है। विशेष पंजीकरण अभियान को सफल बनाने
हेतु आगामी 10 अक्टूबर को जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में जनपद के
मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ अपरान्ह 02.45 बजे
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बैठक आयोजित की गयी है। उन्होंने सभी सम्बन्धित
से बैठक में समय से भाग लेने की अपेक्षा की है।

Post A Comment: