बल्दीराय सुलतानपुर बल्दीराय की रामलीला का शुभारंभ दिनांक 16 अक्टूबर से किया जाएगा राम कथा के मंचन की तैयारी जोरों पर की जा रही है श्री नवयुवक रामलीला समिति कस्बा बल्दीराय के महामंत्री कन्हैया लाल अग्रहरि ने बताया कि रामलीला मंचन की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं मंचन की शुरुआत दिनांक 16 अक्टूबर रात 9:00 बजे से किया जाएगा उन्होंने बताया कि प्रथम रात नारद मोह के नाटक के मंचन के पश्चात इस 8 दिवसीय होने वाली रामलीला में राम जन्म से लेकर रावण वध आराम से राज्याभिषेक तक की संपूर्ण राम कथा का मंचन कलाकारों द्वारा किया जाएगा महामंत्री ने बताया कि 21 अक्टूबर को रामलीला प्रांगण में ही विशाल मेले का आयोजन किया गया है 23 अक्टूबर को राम के राजतिलक के बाद रामलीला का समापन किया जाएगा


Post A Comment: