मुज़फ़्फ़रपुर समाहरणालय परिसर मे हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा ! हाई सिक्योरिटी एरिया में हाई वोल्टेज ड्रामा !!

मुज़फ़्फ़रपुर से राहुल कुमार की रिपोर्ट

मुज़फ़्फ़रपुर समाहरणालय परिसर में आज दोपहर में घंटो हाई वोल्टेज ड्रामा होता रहा मगर पुलिस नही पहुँची।आपको बता दें कि इस अति सुरक्षित क्षेत्र माने जाने वाले समाहरणालय परिसर के सुरक्षा व्यवस्था के दावों की पोल खोल कर रख दी। जहाँ रात में जिले के नए एसएसपी रोड के गश्ती पर निकलते है वहीं दिनदहाड़े समाहरणालय परिसर में इतना भारी हंगामा होता है और स्थानीय थाना नही पहुँचती है, जबकि समाहरणालय परिषर की सुरक्षा में तैनात गार्ड ने इस घटना की सूचना पुलिस को देने के बजाय उसे भगाने में मदद कर रहे हैं। दरअसल मामला जिला के अहियापुर थाना क्षेत्र का है जहां की एक विवाहित महिला का आरोप है कि उसके परिजनों ने जबरन उसकी शादी किसी लड़के से करवा दी थी जिसके बाद युवती किसी अन्य युवक के साथ भाग गई थी और आज जिला कोर्ट परिसर से उसके परिजनों द्वारा पकड़ लिया गया और उसे घसीटते हुए अपने घर ले गए। मगर स्थानीय गार्ड मूकदर्शक बने रहे और स्थानीय थाना नही पहुँची। लड़की ने अपने परिजनों पर आरोप लगाया कि उसके परिजनों ने जबरदस्ती उसकी शादी करवाई थी, जिसको लेकर आज वो कोर्ट पहुंची थी। इस दौरान कई घंटों तक पुरे समाहरणालय परिसर में अफरातफरी का माहौल बना रहा।

Post A Comment: