विनय कुमार मिश्र गोरखपुर ब्यूरों
।ड्यूटी से लौट रहे पंजाब पुलिस के एक सिपाही की रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि विक्रमजीत सिंह पुत्र स्वर्गीय सिंह राज सिंह निवासी ग्रा0 शेरसंग्रह पो0- सदरधुरी, पंजाब अपनी ड्यूटी करके साथियों के साथ आसाम से वापस पंजाब के लिये जा रहे थे। गोरखपुर जंक्शन पर जब गाड़ी रुकी तो विक्रमजीत नहाने के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में अचेत होकर गिर गए। इसके बाद उसे जिला अस्पताल की इमरजेंसी में लाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Post A Comment: