विनय कुमार मिश्र/शशि जायसवाल, गोरखपुर ब्यूरों।पूर्वांचल जर्नलिस्ट प्रेस क्लब के पदाधिकारियों और सदस्यों की बैठक रविवार को चौरीचौरा तहसील परिसर में बार एसोसिएशन के सभागार में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रेस क्लब अध्यक्ष राज अनन्त पांडेय ने किया।बैठक में संगठन की मजबूती के साथ रचनात्मक कार्य को लेकर खास चर्चा की गई। अध्यक्ष ने कहा कि प्रेस क्लब का पहले  ही सामाजिक सरोकार रहा है। समाज सेवा के साथ रचनात्मक कार्य किया गया है। ऐसे में उन्होंने कहा कि आगामी नवंबर से दिसंबर माह तक क्षेत्र के मेधा और प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए सभी लोगो ने तैयारी और रणनीति पर चर्चा किया गाय। बैठक को डॉ रामप्रताप विश्वकर्मा, लालजी विश्वकर्मा, यशोदा नंद  सिंह, राधेश्याम पांडेय, प्रमोद जायसवाल, विनोद सिह, ओमप्रकाश गुप्ता आदि ने भी संबोधित किया और सकारात्मक सोच के साथ मजबूती पर बल दिया। बैठक में राजेश जायसवाल, अभिषेक पाठक, गगा सागर,  विनोद कुमार, धनन्जय पाण्डेय, आशुतोष पाण्डेय, अनिल वर्मा,विनय कुमार मिश्र आदि पत्रकार साथी उपस्थित रहे।
Attachments area

Post A Comment: