ऑटो में अब नही लगेगी अतिरिक्त सीट-एसपी ट्रैफिक।
विनय कुमार मिश्र गोरखपुर ब्यूरों।
पुलिस अधीक्षक यातायात आदित्य प्रकाश वर्मा का एक और कड़ा फैसला जो आम जनमानस की सुरक्षा में उठाया गया है। अब कोई भी ऑटो ड्राइवर अतिरिक्त सीट अपने ऑटो में नही लगा सकता है क्योंकि एस पी ट्रैफिक को शिकायत मिल रही थी कि ऑटो चालक गाड़ियों में ओवरलोड सवारी भर कर चल रहे है। जिसकी वजह से ऑटो वाले अपने ऑटो में क्षमता से अधिक सवारी बैठाते है जिसकी वज़ह से आये दिन दुर्घटना की शिकायत आती रहती है। ऐसे ऑटो चालक के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने की चेतावनी दी गई है ।अतिरिक्त सीट वाले ऑटो चालकों को आपने कार्यालय के सामने चेकिंग अभियान चलाया और मकैनिक को बुलाकर ऑटो में लगे अतिरिक्त सीट को कटवाने का काम किया। पुलिस अधीक्षक यातायात ने कहा कि सभी ऑटो चालक अतिरिक्त सीट निकलवा ले नही तो कड़ी कार्यवाही की जायेगी

Post A Comment: