दुर्गा पूजा व दशहरा के पर्व पर शांति कमेटी की बैठक
बल्दीराय/सुल्तानपुर दुर्गा पूजा व दशहरा पर्व के मद्देनजर बल्दीराय थाना परिसर में शांति कमेटी की बैठक संपन्न हुई जिसकी अध्यक्षता एस डी एम प्रतिपाल सिंह ने किया । बैठक में पर्व को लेकर साफ-सफाई, रोशनी के अलावा प्रतिमा विसर्जन के समय सारणी पर विशेष चर्चा की गई। प्रशासनिक पदाधिकारियों ने कहा दुर्गा पूजा शांति व भाईचारा पूर्वक मनाएं। पूजा व मेले के दौरान असमाजिक तत्वों पर पुलिस प्रशासन की कड़ी नजर रहेगी। शराब आदि नशीली चीजों का सेवन कर भीड़ कोई भी सामिल पाया गया तो उस पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी । किसी प्रकार की अफवाह पर ध्यान नही दें। किसी भी प्रकार की सूचना प्रशासन को तुरंत बतायें इसके अलावा कई ¨बिन्दुओ पर विचार विमर्श किया गया। इस मौके पर एसओ अशोक कुमार , उपनिरीक्षक सईद अहमद,दिनेश राय, ऊदल सिंह, भाजपा नेता घनश्याम मिश्रा, डॉक्टर नफीस अहमद, भाजपा नेता मुकेश अग्रहरि, पूजा समिति अध्यक्ष महेश जायसवाल,पूजा समिति संरक्षक सूर्यभान पांडेय, रामकृपाल यादव, राजधर शुक्ला, तौकीर प्रधान, इम्तियाज़ अहमद,रामबली प्रजापति, कल्लू सिंह, विजय गुप्ता, डॉक्टर शमीम, नरेंद्र अग्रहरि, रामचंद्र यादव,आदर्श सिंह, बलवंत सिंह, विनय गुप्ता,श्याम प्रीत, शिवकुमार अग्रहरि आदि सहित सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद रहे।


Post A Comment: