बेखौफ अपराधियों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, एक कि मौत
समस्तीपुर जिले के हलई ओपी थाना के डिहिया पुल के पास बेखौफ अपराधी ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दलसिंहसराय के पगड़ा निवासी 25 वर्षीय पिंटू महतो की हत्या कर दी गई।
मिली जानकारी के मुताबिक युवक जंदाहा से ताजपुर की ओर जा रहा था। इसी बीच डीहिया पुल के पास पहुँचते ही गोलियों से भून दिया गया।घटना की छानबीन की जा रही है, किसी प्रकार की लूटपाट की बात सामने नही आई है।इससे प्रतीत होता है कि किसी गहरी अदावत के कारण ही घात लगाकर हत्या की गई है।इस घटना के बाद से आसपास के इलाके में दहसत का माहौल बना हुआ है।


Post A Comment: