जिला प्रशासन तथा सूचना विभाग द्वारा सेवानिवृत्त सहायक निदेशक सूचना आर.बी. सिंह का सम्मान/विदाई समारोह
सुलतानपुर
जिलाधिकारी विवेक ने कहा कि सहायक निदेशक सूचना आर.बी.सिंह ने जिला प्रशासन व मीडिया बन्धुओं के मध्य सेतु का जो कार्य किया वह अत्यन्त ही सराहनीय है। श्री सिंह ने अपनी दायित्वों का पूरी निष्ठा, लगन व ईमानदारी के साथ निर्वहन किया। वे अत्यन्त ही प्रशंसनीय है। श्री सिंह के कार्यों की जितनी सराहना की जाय वह कम ही है। जिलाधिकरी आज कलेक्ट्रेट में जिला प्रशासन तथा स्थानीय सूचना विभाग के संयुक्त तत्वाधान में सहायक निदेशक सूचना के पद से सेवानिवृत्त श्री आर.बी.सिंह के सम्मान में आयोजित विदाई समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। जिलाधिकारी ने श्री सिंह के कार्यों की सराहना की तथा जिला प्रशासन की ओर से शाल व प्रतीक चिन्ह तथा माल्र्यापण कर सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी राधेश्याम, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ.सीबीएन त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी वि.रा. अमरनाथ राय , अपर जिलाधिकारी हर्षदेव पाण्डेय, जिला विद्यालय निरीक्षक गिरीश कुमार सिंह, वरिष्ठ कोषाधिकारी वरूण खरे, डीडीओ डाॅ.डीआर विश्वकर्मा, सीएमएस डाॅ. बीबी सिंह, सीएमएम महिला डाॅ. उर्मिला चैधरी ने अपने उद्गार व्यक्त कर तथा माल्र्यापण कर सहायक निदेशक सूचना को भावभीनी बिदाई दी। इस अवसर पर सूचना विभाग के लेखाकार कृपा शंकर मौर्य तथा संरक्षक सुरेश कुमार ने अंगवस्त्र व प्रतीक चिन्ह भेंटकर व माल्र्यापण सहायक निदेशक सूचना का सम्मान किया। वरिष्ठ पत्रकार/ललिता न्यास संस्थान के संस्थापक सत्यदेव तिवारी ने सहायक निदेशक सूचना को सम्मान पत्र व शाल व प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। उन्होंने सहायक निदेशक सूचना की धर्मपत्नी ऊषा सिंह , पुत्री सीमा सिंह व सुपुत्र आशीष कुमार सिंह को भी प्रतीक चिन्ह भेंट किया। सहायक निदेशक सूचना के सम्मान समारोह में परियोजना निदेशक डाॅ. एस.के.द्विवेदी, डीसी मनरेगा विनय कुमार श्रीवास्तव, डीपीआरओ सर्वेश पाण्डेय, दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी चन्द्रेश त्रिपाठी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी पन्नालाल, जिलापूर्ति अधिकारी संजय कुमार प्रसाद व समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों, खण्ड विकास अधिकारियों एवं मीडिया प्रतिनिधियों एवं सूचना विभाग के कर्मियों ने सहायक निदेशक सूचना का माल्र्यापण कर भावभीनी बिदाई दी। समारोह का संचालन वरिष्ठ पत्रकार दिनेश दूबे ने किया। वरिष्ठ पत्रकार मनोराम पाण्डेय, अनिल द्विवेदी, अनुराग द्विवेदी, विजय पाण्डेय, भानु मिश्रा ने भी सहायक निदेशक सूचना के कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर पत्रकार अनूप श्रीवास्तव, ज्ञानेन्द्र तिवारी, राज बहादुर यादव आदि मीडिया बन्धु उपस्थित थे। इससे पूर्व जिला सूचना का कार्यालय में सेवानिवृत्त सहायक निदेशक सूचना आर.बी.सिंह को सूचना कर्मियों, लेखाकार कृपा शंकर मौर्य, संरक्षक सुरेश कुमार, राहुल श्रीवास्तव , पंचराम, राजेश कुमार, सौरभ रावत ने माल्र्यापण कर व प्रतीक चिन्ह तथा अंगवस्त्र भेंटकर अपने अधिकारी को भावभीनी विदाई दी।

Post A Comment: