थानाध्यक्ष बना शराब व्यवसायी,रंगे हाथ धराया
पी  न्यूज़ डेक्स राजा ठाकुर की रिपोर्ट :

बिहार में पूर्ण शराब बंदी कराने की जिम्मेदारी जिन पर है,वही इसका धज्जियाँ उड़ा रहे है। मामला गोपालगंज जिला के बैकुंठपुर थाना की है जहाँ पर थानाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण महतो और उसी थाने के एक एएसआई को एसपी राशिद जमां ने रंगे हाथ पकड़े।

जानकारी के मुताबिक एसपी को खबर मिली थी कि थानेदार शराब की बिक्री में संलिप्त है जिसके बाद ये कारबाई की गई और थानेदार को रंगे हाथ धर दबोचा गया।जिसके बाद पूरी कानूनी प्रक्रिया की जा रही है।

कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने  शराब बंदी कानून को सही तौर पर लागू न करने वाले अधिकारियों को फटकार लगाई थी। इसलिये इस करबाई को अहम माना जा रहा है।

Post A Comment: