उसी ऑटो ड्राइवर की ऑटो में सफर करे जी वर्दी में हो-अदित्य प्रकाश वर्मा- एसपी ट्रैफिक।
विनय कुमार मिश्रगोरखपुर ब्यूरों । पुलिस अधीक्षक यातायात आदित्य प्रकाश वर्मा गोरखपुर की ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के लिए हमेशा नए नए प्रयोग करते रहते है लेकिन आज एक ऐसा प्रयोग किया है जिसका अगर आम आदमी सही से प्रयोग करे तो उसकी यात्रा सुरक्षित रहेगी।मंगलवार को पुलिस अधीक्षक यातायात आदित्य प्रकाश वर्मा ने अम्बेडकर चौक के पास करीब 100 ऑटो ड्राइवर्स को बिना शुल्क के वर्दी का वितरण किया ।उन्होंने बताया कि जनता उसी ऑटो में बैठ कर यात्रा करे जो ऑटो ड्राइवर्स अपनी वर्दी में हो। जितने भी लोगो को वर्दी दी गयी है सभी का रिकॉर्ड उनके कार्यालय में है अगर कोई भी आपराधिक घटना होती है तो उनको आसानी से चिन्हित किया जा सकता है और जो ऑटो ड्राइवर्स बिना वर्दी का सड़क पर चलता हुआ दिख तो उनका चलान किया जाएगा और ऑटो को सीज भी किया जाएगा।सबसे खास बात ये रही कि जितने भी ऑटो ड्राइवर्स को वर्दी दी गयी है उनको सड़क पर चलने के लिए कुछ दिशानिर्देश भी दीये गए है।अगर सभी ऑटो ड्राइवर्स उन निर्देशो का पालन करते है तो उनको कोई भी पुलिस कर्मी कही पर भी परेशान नही करेगा वो बिना रोक टोक के अपने गन्तव्य तक जा सकेगे।


Post A Comment: