हर्ष राज की रिपोर्ट खगड़िया

कुख्यात अपराधी रुस्तम गिरफ्तार।
मड़ैया पुलिस को मिली बरी सफलता
मड़ैया ओपी पुलिस को मंगलवार की बड़ी सफलता हाथ लगी है।मिली जानकारी के अनुसार पीपड़ालतीफ निवासी छेदी मियां के पुत्र मो रुस्तम की तलाश मड़ैया पुलिस को काफी दिनों से थी।मंगलवार की रात्री पुलिस को सूचना मिली थी कि मो रुस्तम अपने घर पर मौजूद है।गुप्त सूचना के आधार पर मड़ैया ओपी अध्यक्ष राजकुमार साह के नेतृत्व में पुलिस बल के साथ घर पर छापेमरी कर मो रुस्तम को गिरफ्तार कर लिया।मो रुस्तम पर मड़ैया थाना कांड संख्या 26/17 के तहत 392,411 एवं कांड संख्या 34/17 के तहत 353,307,34,25बी,26/35 धारा दर्ज है।मो रुस्तम द्वारा छिनतयी पुलिस पर गोली चलाने एवं आर्म्स एक्ट में पुलिस की तलाश थी।इसके गिरफ्तारी से मङैया पुलिस ने राहत की सांस ली है।इधर मड़ैया थानाध्यक्ष राजकुमार साह ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में खगड़िया भेज दिया गया है।

Post A Comment: