दुर्गा पूजा में पंकज मार्केट में दिखेगा ‘राजस्थान का राजदरबार’
मुज़फ़्फ़रपुर से राहुल कुमार की रिपोर्ट
शारदीय नवरात्र शुरू होने में अब केवल एक सप्ताह शेष है। पूजा समितियां भी जोर-शोर से पूजा की तैयारी में जुटी हैं। कई समितियां कुछ खास आयोजन करने की तैयारी में जुटी हैं। इसी कड़ी में साथी परिषद् की ओर से पंकज मार्केट में 45वें साल पूरे धूमधाम से पूजा होगी। पंडाल की भव्यता पर खास जोर दिया जा रहा है। पूजा समिति अध्यक्ष प्रवीण चौधरी बताते हैं कि इस बार यहां पूजा पंडाल के मुख्य द्वार को ‘राजस्थान का राजदरबार’ का स्वरूप दिया जा रहा है। पंडाल को अत्याधुनिक इलेक्ट्रिक सिस्टम व फूलों से सजाया जाएगा। गेट व माता के दरबार की शोभा देखते बनेगी। इसके लिए कोलकाता से कारीगर आ रहे हैं। मां के दरबार में कलात्मक डिजाइन देखने को मिलेगा। सरैयागंज टावर की तरफ से पंकज मार्केट में प्रवेश करने पर महिषासुर का वध करती मां नजर आएंगीं। अन्य देवी-देवताओं के भी दर्शन होंगे।संयोजक शिव कुमार बंका ने बताया कि यहां मूर्तिकार मुन्ना पंडित के मार्गदर्शन में कोलकाता से आए कलाकारों द्वारा मूर्ति निर्माण किया जा रहा है। पंडाल निर्माता राजकुमार उर्फ ‘कल्लू जी’ के मार्गदर्शन में कोलकाता के ही कारीगरों द्वारा पंडाल निर्माण का कार्य चल रहा है। इस बार यहां मां दुर्गे सहित विभिन्न देवी-देवताओं के भव्य स्वरूप की पूजा होगी। साढ़े नौ फीट ऊंची मां की मूर्ति होगी। छह फीट का बाघ और सात फीट के महिषासुर व अन्य देवी-देवता होंगे। भक्तों को सप्तमी से लेकर दशमी तक मां का दर्शन होगा। महिला दर्शनार्थियों को प्रसाद के साथ बिंदी व सिंदूर भी दिया जाएगा। दशमी की रात अभिषेक किया जाएगा। शनिवार को शोभायात्रा निकलेगी। पूजा पंडाल में 15 सीसीटीवी कैमरे होंगे। जिसे एलईडी टीवी से जोड़ा जाएगा। साथ ही विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए दो सौ स्वयंसेवक, एनसीसी कैडेट्स व स्काउट गाइड के अलावा पुरुष व महिला पुलिसकर्मी भी तैनात रहेंगे। अग्नि सुरक्षा का भी ख्याल रखा जाएगा।


Post A Comment: