बल्दीराय।पत्रकार समाज का सजग प्रहरी है।पत्रकारों द्वारा समय समय पर समाज की कुरीतियो  व सामाजिक विषमताओं को दूर करने के लिये समय समय पर किये गए प्रयास बहुत ही प्रसंसनीय होते है।उक्त बिचार बल्दीराय तहसील स्तरीय पत्रकार समेलन के दौरान ब्लॉक सभागार में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व डी एफ ओ रामदुलार पाठक ने पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए ब्यक्त किया।
कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन के साथ प्रारम्भ हुई।बक्ताओ में मुख्य रूप से श्री पाठक जी ने कहा कि पत्रकार समय समय पर समाज मे ब्याप्त कुरीतियों को दूर करने की लड़ाई लड़कर समाज मे भेद भाव मिटाकर सामाजिक सद्भावना का संदेश देता है।बिशिष्ट अतिथि पत्रकार एसोसिएशन के अध्यक्ष अवधेश शुक्ल ने कहा कि आज के समय मे पत्रकार ही समाज का मार्गदर्शक है जो समाज को समय समय पर आयना दिखाता है।कार्यक्रम को महा सचिव जितेन्द्र श्रीवास्तव,ब्रजभूषण मिश्रा ,बिजय बहादुर सिंह आदि लोगो ने सम्बोधित किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व जिला पंचायत सदस्य अवध कुमार सिंह पप्पू व संचालन इम्तियाज अहमद ने किया।इस मौके प्रभात सिंह ,ब्रजभूषण मिश्रा, ज्ञान पांडेय,बेद प्रकाश चौरसिया, मो शरीफ,पीर मोहम्मद,सैयद सलाउद्दीन,सुहेल आलम,प्रेमप्रकाश वर्मा,रामकृष्ण पांडेय,पवन दूबे, इंद्रमणि उपाध्याय, अशोक सिंह,सतीश तिवारी,अरुण शाहू, रनजीत सिंह,आलोक श्रीवास्तव,तफ़्सीर अहमद,आदि लोग मौजूद रहे।कार्यक्रम के अंत मे तहसील बल्दीराय अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने मौजूद लोगों का आभार जताया।पत्रकार एसोसिएशन को पूर्व डी एफ ओ ने 11000 रुपये की राशि संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिये दी।
इनसेट
       
धर्मेंद्र सिंह बने पत्रकार एसोसिएशन के तहसील अध्यक्ष 
बल्दीराय।पत्रकार एसोसिएशन की बल्दीराय इकाई की घोषणा संगठन के अध्यक्ष अवधेश शुक्ला ने किया।जिसमें अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह,संजोजक पवन दूबे, उपाध्यक्ष प्रेमप्रकाश वर्मा व इम्तियाज अहमद,महासचिव बेद प्रकाश चौरसिया,सचिव इन्द्रमणि उपाध्याय, मीडिया प्रभारी/आई टी सेल प्रभारी,कोषाध्यक्ष ज्ञान पांडेय,संगठन सचिव रनजीत सिंह,संरछक अशोक सिंह सर्वसम्मति से चुने गए।कार्यक्रम के अंत मे तहसील अध्यक्ष ने सदस्यों का आभार जताते हुए सबके सुख दुख में रहने का वादा किया।

Post A Comment: