पंचायत समिति सदस्य की बैठक की बहिष्कार
चीफ एडीटर कृष्ण कुमार संजय
चीफ एडीटर कृष्ण कुमार संजय
समस्तीपुर जिले के सिंघीया प्रखण्ड में बुधवार के दिन आयोजित पंचायत समिति की बैठक को मुखिया एवं पंचायत समिति सदस्य ने बहिष्कार किया ,वही दूसरी तरफ प्रखण्ड प्रमुख से विछुप्त पंचायत समिति सदस्यों ने प्रखण्ड स्थित पूर्व प्रखण्ड प्रमुख हीरा प्रसाद सिंह के दरवाजे पर बैठक किया जिसकी अध्यक्षता मुखिया संघ के प्रखण्ड अध्यक्ष देव नारायण मुखिया ने किया।बैठक में पंचायत समिति सदस्य शशिभूषण सिंह ने प्रखण्ड प्रमुख शुशीला देवी को अक्षम प्रमुख बताकर आरोप लगया की पंचायत समिति की बैठक में लिये गये प्रस्ताव के साथ छेड़ छाड़ की जाती है।बैठक में जो प्रस्ताव पारित नही होती है बाद में वैसे भी प्रस्ताव पंजी में दर्ज कर ली जाती है इस मामले की जानकारी तब मिलती जब दूसरी बैठक होती है । साथ ही 2 वर्ष बीतने के बाबजूद जनता का विकाश नहीं हो पाया इनलोगों ने बताया कि यदि प्रखण्ड प्रमुख द्वारा स समय अपनी पुरानी हरकत में सुधार नही लायेगी तो 5अक्टूबर को क्योटहर पंचायत भवन पर बैठक कर अविशवास लगाने की रणनीति तै की जायेगी।बैठक में मुखिया कृष्ण कुमार पासवान,ललित किशोर भारती, लक्ष्मी देवी ,कारू सिंह ,बबलू पासवान,अमरजीत यादव,गांधी ,पूर्व मुखिया निरंजन सिंह,पंचायत समिति सदस्य रिंकू सिंह,गोपाल जी झा,अशोक चौधरी,दिनेश झा,सुनील मांझी, समाजसेवी दिलीप सिंह,बैजनाथ यादव,इनरदेव गिरी,जितेंद्र ठाकुर ,मनोरंज सिंह कौशल सिंह राम सखा यादव समेत कई लोग शामिल थे।


Post A Comment: