फसल अवशेष न जलाये जाने के सन्दर्भ में पेन्टिंग प्रतियोगिता
सुलतानपुर
जिलाधिकारी विवेक ने बताया कि प्रमोशन आॅफ एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन फाॅर इन - सीटू मैनेजमेन्ट आॅफ क्राप रेज्डयू योजना अन्तर्गत फसल अवशेष न जलाये जाने के सन्दर्भ में तहसील स्तर पर पेन्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन पहली अक्टूबर को किया गया है। जिसमें कक्षा 09 से 12 तक विद्यार्थी भाग लेंगे। प्रतियोगिता की अवधि पूर्वान्ह 11.00 बजे से अपरान्ह 02.00 बजे तक होगी। विद्यार्थियों को तहसील प्रांगण में ले आने व ले जाने का दायित्व विद्यालय के प्रधानाचार्य का होगा तथा जिला विद्यालय निरीक्षक इसका समन्वय करेंगे। कृषि विभाग द्वारा पेन्टिंग पेपर उपलब्ध कराया जायेगा तथा पेंट , ब्रश इत्यादि विद्यार्थी स्वयं लेकर आयेंगे। जिलाधिकारी ने बताया कि सभी तहसीलों के उपजिलाधिकारी इस आयोजन के अध्यक्ष होंगे तथा खण्ड शिक्षा अधिकारी, कृषि , गन्ना विभाग के अधिकारी सदस्य होंगे। पेन्टिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाने वाले को दस हजार, द्वितीय स्थान पाने वाले का 7500 एवं तृतीय स्थान पाने वाले को पांच हजार का पुरस्कार कृषि विभाग द्वारा दिया जायेगा। पेन्टिंग प्रतियोगिता के समापन के उपरान्त उपजिलाधिकारी द्वारा समस्त पेन्टिंग सीट उप निदेशक कृषि सुलतानपुर को 03 अक्टूबर तक उपलब्ध करा दी जाय। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता का आयोजन का उद्देश्य फसल अवशेष प्रबन्ध न जलाने हेतु कृषकों में जागरूकता फैलाने और मृदा एवं पर्यावरण को होने वाली क्षति से बचाना है।

Post A Comment: