मुज़फ़्फ़रपुर जिला के जिलाधिकारी ने कसा शिकंजा ब्रजेश ठाकुर का लाइसेंसी दोनो हथियार जप्त
मुज़फ़्फ़रपुर से राहुल कुमार की रिपोर्ट
इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के मुजफ्फरपुर से है । खबर बालिका गृह मामले में ब्रजेश ठाकुर के विरुद्ध जिला प्रशासन के निर्देश पर आज सोमवार को कार्रवाई की गई है । पूरी कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए दंडाधिकारी व पुलिस बल की प्रतिनयुक्ति की गई थी । स्थानीय जिलाधिकारी मोहम्मद सोहैल के निर्देश पर जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन की टीम दलबल के साथ बालिका गृह पहुंची तथा बालिका गृह परिसर में स्थित ठाकुर के घर से हथियार जप्त कर ली है । जप्त हथियार की संख्या दो बताई गई है दोनो ही हथियार क्रमशः बंदूक और पिस्टल है । वही आधा दर्जन कारतूस भी जप्त किया गया है ।यह वही दोनो हथियार है जो पूर्व में अनुज्ञप्ति देकर प्रशासनिक अधिकारियों ने सुरक्षा के वास्ते ठाकुर को उपलब्ध कराया गया था । यहां बताते चले कि स्थानीय जिलाधिकारी मोहम्मद सोहैल ने पांच अक्टूबर को हथियार जप्त करने का फरमान जारी किया था । जिलाधिकारी के इस फरमान के आलोक में दंडाधिकारी की उपस्थिति में आदर्श नगर थाना के कोतवाल धनंजय कुमार ने आज सोमवार को लाइसेंसी हथियार जप्त करने की कार्रवाई की है ।पुलिस कप्तान राकेश कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेशानुसार ब्रजेश ठाकुर के लाइसेंसी दोनो वही इस मामले में नगर हथियार को जप्त किया गया है ।


Post A Comment: