विनय कुमार मिश्र गोरखपुर ब्यूरों।

अगर कोई काम मन लगा कर किया जाए तो सफलता मिले न मिलें लेकिन स्वयं को संतोष ज़रूर मिलता है । यह कहना है गोरखपुर के एसपी ट्रैफिक आदित्य प्रकाश वर्मा का । उन्होंने यह बात गोरखपुर पुलिस को आइजीआरएस में प्रथम स्थान प्राप्त होने के अवसर पर एक भेंटवार्ता के दौरान कही
बताते चलें कि एसपी ट्रैफिक के पास जिले में पुलिस विभाग से सम्बंधित आइजीआरएस के प्रभारी का भी अतिरिक्त प्रभार है।  यहां यह भी बताना जरूरी है की आइजीआरएस रैंकिंग हर महीने होती है और एसपी ट्रैफिक आदित्य प्रकाश वर्मा को पिछले महीने ही गोरखपुर पुलिस आईजीआरएस का प्रभारी बनाया गया था और यहाँ भी एसपी ट्रैफिक ने कमान सम्भालते ही कमाल कर दिया।

Post A Comment: