देश प्रेम की भावना को समर्पित भोजपुरी फिल्म इंडियन विराज शुक्रवार, 5 अक्टूबर को बिहार, झारखंड के एक साथ पचास से ज्यादा सिनेमाघरों में प्रदर्शित की गई है। पहले व दूसरे दिन जहाँ इस फिल्म को अच्छी ओपनिंग मिली, वहीं तीसरे दिन फिल्म देखने जाने वाले दर्शकों की तादाद में बढ़ोत्तरी भी हुई है। डीजे मूवीज इंटरटेनमेंट प्रा.लि. के बैनर तले बनी निर्माता दीपक जैन ने एक ऐसी फिल्म का निर्माण किया है, जो फिल्म को अश्लीलता से दूर रखती है और हर वर्ग के दर्शकों को एक साथ बैठकर देखने लायक बनाई गई है। फ़िल्म का निर्देशन सुप्रसिद्ध निर्देशक व संगीतकार रमाकांत प्रसाद ने किया है।  फिल्म के नायक प्रिंस सिंह राजपूत ने काफी शानदार अभिनय और खतरनाक अभिनय किया है। नायिका रितिका शर्मा ने लाजवाब अभिनय व नृत्य से मन मोह लिया है। 
उल्लेखनीय यह है कि फ़िल्म पूरी तरह देशभक्ति व साफ सुथरी मनोरंजक है। जिसे हर वर्ग के दर्शक देख सकते है। फ़िल्म में प्रिंस सिंह राजपूत देशभक्त युवक के भूमिका में हैं। वहीं अभिनेत्री रितिका शर्मा भी चुनौती पूर्ण भूमिका में हैं। दोनों के ऊपर एक से बढ़कर एक गीत फिल्माया गया है, जो काफी कर्णप्रिय हैं। फ़िल्म में प्रिंस सिंह राजपूत देशभक्त युवक के भूमिका में नज़र आ रहे हैं। वहीं अभिनेत्री रितिक शर्मा भी चुनैती पूर्ण भूमिका में नज़र आ रही हैं। दोनों के ऊपर एक से बढ़कर एक गीत फिल्माया गया है जो काफी कर्णप्रिय हैं। फिल्म समीक्षक जैसा मान रहे थे कि साफ-सुथरी विषय वस्तु पर बनी इस फिल्म को दर्शक पसंद करेंगे, ठीक उसी तरह दर्शकों ने इस फिल्म को शानदार ओपनिंग दी है। खासकर इस फिल्म को देखने के लिए महिलाओं की भारी तादाद सिनेमाघरों की तरफ आ रही है। छपरा, सीवान, गोपालगंज, बेगूसराय, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, बेतिया, मोतिहारी में फिल्म को भारी दर्शक मिले हैं और दूसरे दिन शनिवार को पहले दिन अपेक्षा ज्यादा दर्शक मिले हैं। फिल्म के कार्यकारी निर्माता रमजान साह हैं।  कथा ,पटकथा व संवाद सुरेंद्र मिश्रा ने लिखा है। सह निर्देशक धनंजय तिवारी हैं। छायांकन ईमरान अंसारी, एक्शन प्रदीप खड़का का है।  फ़िल्म में प्रिंस सिंह राजपूत , रितिका शर्मा, जमाल खान, माही खान, आलम राज, रूपा सिंह, छाया सिंह, बिपिन सिंह, बृजेश त्रिपाठी, आर के गोस्वामी व प्रेम दूबे की प्रमुख भूमिका है।  फ़िल्म के अच्छे रिस्पॉन्स से टीम के लोगो पर खुशी का माहौल दिख रहा है।

Post A Comment: