खतरनाक जीका वायरस मरीज के परिजनों की जांच करने पहुंची दिल्ली से डॉक्टरों की टीम..
पि-न्यूज़ डेस्क:-
सीवान : जिला के बड़हरिया प्रखंड अंतर्गत हरिहरपुर लालगढ़ गांव के युवक में जीका वायरस मिलने के बाद नयी दिल्ली से एनसीडीसी और पटना से वेक्टर बॉर्न डिजीज के सीएमओ की दो मेडिकल टीम मंगलवार को हरिहरपुर लालगढ़ पहुंची. टीम सदस्यों में एनसीडीसी के ज्वाइंट डायरेक्टर डॉ. राम सिंह और पटना के स्टेट वेक्ट बॉर्न डीजीज के सीएमओ डॉ. रविशंकर सिंह सहित सात लोग शामिल थे. हरिहरपुर लालगढ़ पहुंचने के बाद के बाद डॉक्टरों ने पहले परिजनों से बातचीत किया. उसके जीका मरीज के घर और आसपास के क्षेत्रों में जलजमाव वाले स्थानों पर जीका वायरस फैलाने वाले मच्छरों को मच्छर पकड़ने वाले उपकरण से मच्छरों को पकड़ कर खोजा.टीम के सदस्यों को पूरे गांव में उस प्रजाति के मच्छर नहीं मिले. टीम के सदस्यों ने इस बात पर स्थानीय स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को धन्यवाद दिया कि उनके द्वारा समय पर फॉगिंग करने के कारण ऐसा हुआ. टीम के सदस्यों ने गांव में घुम कर ऐसे लोगों को पता करने का प्रयास किया जिनको बुखार हुआ है.जीका मरीज के परिवार के सात लोगों का टीम ने ब्लड का नमूना लिया.रक्त के नमूनों को स्टेट वेक्टर बॉर्न डीजीज के सीएमओं डॉ. रवि शंकर लेकर पटना रवाना हो गये


Post A Comment: