.
पटना मारवाड़ी महिला समिति द्वारा आर्य कुमार रोड राजेन्द्र नगर में छठ पूजा के सुअवसर पर छठव्रतियों के बीच नहाए खाए के दिन सूप का वितरण किया गया ।
समिति की अध्यक्ष श्रीमती नीना मोटानी ने बताया कि छठ बिहार में लोक आस्था का पर्व है। अमीर हो या गरीब हर कोई इसे पूजता है। अतः हम समाज के वैसे लोग जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं और छठ की पूजा करना चाहते हैं उनकी एक छोटी सी मदद सूप और पूजन हवन सामग्री देकर करने की कोशिश की है। सूप में ... साड़ी नारियल अरधौता गागल नींबू बद्धि आदि हल्दी सिन्दूर होमाद कपूर माचिस अगरबत्ती इत्यादि पूजन सामग्री जरूरतमंदों को दिया गया ।
कुल 221 सूपों का वितरण सब के सहयोग से किया गया।
सचिव सुमिता छावछरिया ने बताया कि गंगा स्नान कर लौटते हुए छठव्रतियों को सूप बांटा गया ताकि सही छठव्रती को सूप मिल सके।सूप पाने पर सभी के चेहरे पर एक संतोष और ख़ुशी दिख रही थी ।
कोषाध्यक्ष उषा टिबड़ेवाल ने बताया कि सूप बाँटने में हर समाज के लोगों ने हिस्सा लिया और अपना हाथ बंटाया । समाज के सभी वर्गों से करीब 40 महिलाओ और पुरुषों ने मिल कर सूप बांटा।सभी का उत्साह देखते ही बनता था । लेने वालों का भी और देने वालों का भी।
नई पहल की खूंटी के संरक्षक डॉ श्रवण कुमार ने बताया कि खूंटी की ओर से 51 सूपों का वितरण भी साथ में किया गया। रोटरी चाणक्या से डॉ मनोज कुमार आशीष बंका अंजनी बंका आदि सम्मिलित हुए ।
सूप बाँटने में मुख्य रूप से
उपस्थित रही - दया अग्रवाल, इंदु रुंगटा केसरी अग्रवाल कृष्णा अग्रवाल , सरिता मोदी, रेणु वाशरनेव ,किरण केडिया,सुषमा दारूका
सुलोचना अग्रवाल,इत्यादि।
कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग दिया - रामलाल खेतान,गणेश खेतरीवाल प्रदीप अग्रवाल सत्यनारायण अग्रवाल दिलीप रुंगटा पुरुषोत्तम टिबड़ेवाल इत्यादि ।

Post A Comment: