सुलतानपुर। निषाद भवन विनोवापुरी सुलतानपुर में मोस्ट कल्याण संस्थान के बैनर तले मोस्ट समाज की बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी 3 जनवरी को मोस्ट कल्याण संस्थान के तत्वाधान में शिक्षक श्यामलाल निषाद "गुरुजी" के नेतृत्व में भारत की प्रथम शिक्षिका माता सावित्री बाई फुले की जयंती के अवसर पर "गुदड़ी के लाल" सम्मान समारोह का आयोजन जिला मुख्यालय तिकोनिया पार्क में किया जाएगा, जिसमें जनपद सुलतानपुर के वर्ष 2018 में हाईस्कूल व इण्टर में उत्तीर्ण मोस्ट समाज के छात्र-छात्राओं को मोस्ट समाज के प्रतिष्ठित समाजसेवियों के कर-कमलों से सम्मानित व शिक्षा तथा सामाजिक एकता के प्रति अभिप्रेरित किया जाएगा।
कार्यक्रम का संचालन राजकुमार गौतम व अध्यक्षता श्यामलाल बौद्ध तथा कार्यक्रम के संयोजक "काका" राम सतन निषाद एवं संरक्षक आर.ए. कोविद होंगे।
उक्त अवसर पर जयंती समारोह के आयोजक शिक्षक श्यामलाल निषाद ने 3 जनवरी को आयोजित कार्यक्रम गुदड़ी के लाल सम्मान समारोह को ऐतिहासिक बनाने के लिए मोस्ट समाज के शुभचिंतको से तन-मन-धन से सहयोग की अपील की।
बैठक में उप निदेशक राजकुमार गौतम, प्रधानाध्यापक एन.डी. विद्रोही, संतराम निषाद (उत्तर रेलवे), सचिव रविकांत निषाद, मंगला प्रसाद, नरेंद्र निषाद, शिवलाल निषाद, जीशान अहमद आदि लोग मौजूद रहे।


Post A Comment: