पी न्यूज़ जिला संवाददाता अरुण साहू की रिपोर्ट

पीरो कला क्रिकेट टूर्नामेंट "हरखपुर (अलीगंज)के जीत के साथ हुआ मैच का समापन
      ग्राम प्रधान दूधनाथ यादव एवम सतहरी प्रधान रबीन्द्र सिंह ने किया खिलाड़ियों को पुरस्कृत  व प्रोत्साहित 

बल्दीराय
पीरोकला  ग्रामसभा में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन 10वें दिन हरखपुर (अलीगंज)टीम के विजय के साथ हुआ ।टीम में कुल20 प्रतिभागी टीमो ने भाग लिया ।अंत मे फाइनल मैच बी डी टी टीम तथा हरखपुर टीम  के बीच हुआ जिसमें बल्लेबाजी करते हुए हरखपुर टीम ने 15 ओवर में 81 रन बनाया ।इसके बाद बी डी टी टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए ,निर्धारित ओवरों में 9 विकेट खोकर ,75 रन ही बना सकी । आखिरी दौर में मैच का रोमांच  देखने लायक था  ।मैच के रेफरी शनी सिंह (आशुतोष सिंह) , भीम यादव तथा कमेंटेटर बम बहादुर यादव एवम गंगाराम यादव रहे ।विजेता टीम ने एटलस गोल्ड सायकिल जीता ।,तथा सभी दोनों टीम को आयोजक ग्राम प्रधान दूधनाथ यादव व सतहरी प्रधान रबीन्द्र सिंह ने  पुरस्कृत व प्रोत्साहित किया ।मैच दर्शकों में BDC पीरो सरैया मनोज सिंह , पंडित जगप्रसाद उपाद्ध्याय ,सुनील सिंह , राजेश कनौजिया ,प्रवेश कुमार ,उदयराज ,लल्लन यादव ,रमजान ,दिनेश यादव ,शोभनाथ यादव ,विमल कुमार ,सहित सैकड़ों दर्शकों ने मैच का आनंद लिया ।

Post A Comment: