सांसद ने किया सांस्कृतिक कार्यक्रम का उदघाटन


समस्तीपुर (एमएन आज़ाद) समस्तीपुर प्रखंड के अध्यक्ष नीरज भारद्वाज के नेतृत्व में सांसद रामचन्द्र पासवान ने लोक आस्था का पर्व छठ के अवसर जनसम्पर्क कर प्रखंड के लोगों को छठ पूजा का शुभकामना देते हुए प्रसाद ग्रहण किए। नीरज भारद्वाज ने बताया कि सांसद महोदय पंचरुखी,विशनपुर,भुसारी,सुरतपुर समेत कई गाँवो में जाकर लोगों से मुलाकात की। छतौना पंचायत के सुरतपुर गांव में छठ पूजा के अवसर पर आयोजित सांस्कृति कार्यक्रम समारोह का उदघाटन दलित सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद रामचन्द्र पासवान एवं महिला अध्यक्षा नीलम सिन्हा ने संयुक्त रूप से किया। उधाघटन के पश्चात सांसद ने कहा कि आधुनिक परिवेश में नाटक मंचन विलुप्त होता जा रहा है इसे बढ़ावा देना चाहिए ताकि हमारे पूर्वजों के द्वारा संग्रह संस्क्रति आने वाले युवा पीढ़ियों को भी जानकारी मिल सके। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम होने से निश्चय ही समाज मे सकारात्मक संदेश जाएगा। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष नीरज भारद्वाज के अलावा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ शाहनवाज कैफ़ी,जिला अध्यक्ष जितेंन्द्र कुमार कुशवाहा,धीरज ठाकुर,उमा शंकर मिश्रा,रितेश पांडेय,रीना सहनी, बंटी जायसवाल,मुरारी ठाकुर,प्रमोद पासवान,माया शंकर सिंह,विजय महतो,रजनीश ठाकुर,मनोज पासवान,विमला देवी,लालो पासवान आदि मौजूद थे।

Post A Comment: