अनिल कुमार निषाद के साथ कैमरामैन राकेश कुमार विश्वकर्मा की रिपोर्ट
सुल्तानपुर पी न्यूज़
शिक्षा क्षेत्र बल्दीराय के अंतर्गत आदर्श श्री गोस्वामी बाबा इंटरमीडिएट कॉलेज आदर्श नगर विरधौरा बल्दीराय मे आज नेहरू युवा केंद्र सुल्तानपुर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया इस प्रतियोगिता में युवाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया
ब्लॉक एनवाईबी अरुण साहू के नेतृत्व में आई नेहरू युवा केंद्र बल्दीराय की टीम ने भाषण प्रतियोगिता में 20 प्रतिभागियों को शामिल किया गया जो पूर्व में रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में शामिल हुए जिसमें युवाओं ने देश भक्ति एवं राष्ट्र निर्माण विषय पर भाषण प्रस्तुत किए जिसमें युवाओं ने राजनीति देश भक्ति सहित कई बिंदुओं पर भाषण देकर अच्छा प्रदर्शन किया भाषण प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने वाले तीन छात्र क्रमशः प्रथम अन्तिमा द्वितीय ताहिरा बानो व तृतीय राजित राम यादव का नाम जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिताओं में शामिल करने के लिए चयन किया गया प्रतियोगिता के अवसर पर श्री साहू ने बताया कि विद्यालय में इस तरह के कार्यक्रम आयोजित होने से बच्चों की प्रतिभा में निखार आता है यही बच्चे आगे चलकर प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर के देश व प्रदेश का नाम रोशन करेंगे उन्होंने बताया युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार निरंतर युवाओं को खेल के लिए हमेशा जागरूक कर रहा है तथा अब छात्रों को प्रोत्साहित भी कर रहा है इस अवसर पर आदर्श श्री गोस्वामी बाबा इंटरमीडिएट कॉलेज आदर्श नगर के प्रबंधक राम अभिलाष मौर्य ने कहा कि नेहरू युवा केंद्र द्वारा विद्यालय में कराई गई भाषण प्रतियोगिता युवाओं के अंदर जागरूकता पैदा करने की एक अनूठी पहल है इससे छात्रों में खेल अथवा अन्य विभिन्न प्रतियोगिताओं के प्रति रुचि और बढ़ेगी इस अवसर पर एनवाईवी रोशनी तिवारी बड़ी संख्या में छात्र छात्रा राम करन साहू, रामदेव यादव, दलबहादुर ,रंजीत कुमार, मनजीत कुमार बजरंग सिंह राज गोविंद अरुण अग्रहरी पी एम उपस्थित रहे


Post A Comment: