समस्तीपुर (नईमुद्दीन) जिले के दलसिंहसराय एनएच 28 स्थित गद्दोपुर वाजिदपुर मिक्चर प्लांट के पास 
 मृतक की पहचान चाँद चौर निवासी भीखन महतो का पुत्र राजेश कुमार के तौर पर की गई है। मिली जानकारी के मुताबिक राजेश कुमार नई स्कूटी से कद्दू बेचने के लिए दलसिंहसराय बाजार जा रहा था तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसे जबरदस्त ठोकर मार दी। जिसमे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया घायल अवस्था मे स्थानीय लोगों ने उसे इलाज कराने की व्यवस्था कर ही रहे थे की उसने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलने पर थानां अध्यक्ष मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल करते हुए लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया। बताया जाता है कि आये दिन सड़क हादसे में किसी न किसी की मौत हो रही है, इन दिनों वाहन चालक भी लापरवाही से गाड़ी चलाते हैं जिससे कीमती जान चली जाती है।

Post A Comment: