सिंघीया में एलएनटी फाइनेंस कंपनी के कर्मी से मोटरसाइकिल समेत1लाख 23हजार नगदी लूट

चीफ एडिटर कृष्ण कुमार संजय
समस्तीपुर जिले के सिंघीया थाना क्षेत्र से अज्ञात अपराधियों ने मोटरसाइकिल समेत 1लाख23हजार रूपये नगदी लूट कर फरार हो गया।बताया गया कि एलएनटी फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी मिथिलेश कुमार ने करही और सोनसा ग्राम से 6ग्रुप से रुपये कलेक्शन करके बिष्णुपुर डीहा ग्राम 4ग्रुप से कलेक्शन करने के लिये आ रहा था किन करही में पुलिया के पास मोटरसाइकिल में  रोक कर पेसाब करने मोटरसाइकिल से नीचे उतरा तथा चाभी मोटरसाइकिल में ही लगी हुई छोर दिया था कि उसी वक्त अज्ञात अपराधियों ने मोटरसाइकिल लेकर फरार हो तथा बैग में कलेक्शन की गई सभी रुपये भी ले लिया जिसमे 1लाख 23 हजार रुपिया था।पूर्व कुशेश्वर स्थान की तरफ भागने की बात बताया जा रहा है।थाना अध्यक्ष पंकज कुमार ने इस घटना  की सूचना मिलते ही घटना स्थल पर दलबल के साथ पहुंच गये तथा कई जगह छापेमारी भी किये हैं उन्होंने बताये की बारा चौक से सीसीटीवी के कुछ फुटेज भी निकलवाया गया है अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध अनुसंधान जारी है।

Post A Comment: