अमित कुमार की रिपोर्ट
संथाल परगना से हटाना है भष्टाचार
मुख्यमंत्री ने कहा कि संथाल परगना और झारखण्ड की जनता का रहनुमा बताने वालों ने वोट की खेती की और जनता को पीछे छोड़ दिया। वर्तमान सरकार के गठन से पूर्व यह बताया गया कि हमारी सरकार बनने पर वह सभी गरीबों और आदिवासियों का जमीन लूट लेगी। लेकिन क्या 4 साल में किसी गरीब, आदिवासी या किसी अन्य की जमीन लूटी गई। नहीं लूटी गई। लेकिन वे लोग जो बात यह कह रहे थे उन्होंने ही CNT/SPT एक्ट का उल्लंघन कर गरीब आदिवासी की जमीन खरीद ली और संथाल में बिचौलियों और भ्रष्टाचार को हावी कर दिया। संथाल परगना के लोगों को यह बात समझनी होगी। सभी को मिलकर संथाल परगना और झारखण्ड को बदलना है। हम जातिवाद, सम्प्रदायवाद, विभाजन की राजनीति नहीं करते हैं। राज्य का अंतिम व्यक्ति विकास से आच्छादित हो यह लक्ष्य लेकर सरकार कार्य कर में
पाकुड़। मैं यहां संबोधन करने नहीं बल्कि संवाद करने आया हूं। आपको यह बताने आया हूं कि 28 दिसंबर 2018 को राज्य सरकार के 4 साल पूरे हो रहें हैं। अब यह मेरी जिम्मेदारी है कि आपको 4 साल के कार्यों की जानकारी देने आया हूं। 2018-19 के बजट में संथाल के लिए आपकी जरूरत के अनुरूप विकास कार्य सुनिश्चित किया जा सके। संथाल परगना को मिलने वाले बजट के अलावा सरकार संथाल को 50 करोड़ का अतिरिक्त बजट देगी। संथाल परगना पिछड़ा है और संथाल परगना में भी पिछड़ा जिला है पाकुड़। मेरा मानना है कि जिस उदेश्य से राज्य का गठन हुआ था वह सपना पूरा नहीं हुआ। 14 वर्ष तक गठबंधन की राजनीति चली, नेता मालामाल हुए और राज्य की जनता पीछे रह गई। उक्त बातें मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने कही। श्री रघुवर दास शनिवार को मुख्यमंत्री पाकुड़ के पंचायत सोनाजोरी, ग्राम समशेरा में आयोजित जन चौपाल में बोल रहे थे।
24 घंटा माँ बहन बेख़ौफ़ घूमे ऐसी व्यवस्था करनी है*
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की बहनें 24 घंटे बिना डरे घूम सके ऐसी व्यवस्था सरकार देने का प्रयास हो रहा है। उग्रवाद अंतिम सांस गिन रहा है। राज्य के पुलिस कर्मियों ने बेहतर कार्य किया है। उग्रवाद के नाम पर भटके हुए युवा मुख्यधारा से जुड़ कर राज्य का विकास में भागीदारी निभाएं।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जोहार योजना के तहत बकरी पालन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, सखी मंडल की महिलाओं को स्वरोजगार हेतु अनुमोदन पत्र, मत्स्य मित्रों को दो पहिया वाहन के लिए 30 हाजर रुपये समेत अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ देकर लाभान्वित किया।
इस मौके पर राजमहल विधायक श्री अनंत ओझा, पूर्व मंत्री श्री हेमलाल मुर्मू, उपायुक्त पाकुड़ समेत अन्य मौजूद


Post A Comment: