सोनपुर मेले में तीन दिवसीय   हरिहरक्षेत्र महोत्सव  मनाया जा रहा है ।

रिपोर्टर-धर्मपाल पटेल
         पी न्यूज़
 

                           सोनपुर:- विश्व प्रसिद्ध हरिहरक्षेत्र सोनपुर मेला देश का ऐतिहासिक मेला है ।  इस मेले के सांस्कृतिक मंच पर तीन दिवसीय हरिहरक्षेत्र  महोत्सव का विधिवत  उद्घाटन सांस्कृतिक एवं युवा विभाग मंत्री कृष्ण कुमार ऋषि ने दीप प्रज्वलित कर  उद्घाटन किए । यह महोत्सव 14 दिसंबर से 16 दिसंबर तक मनायी जा रही है ।  इस अवसर पर सारण उप समाहर्ता  अरुण कुमार ने पुष्प   एवं अंगवस्त्र देकर मंत्री जी को सम्मानित किया । वही सोनपुर  अनुमंडल पदाधिकारी सुधीर कुमार ने अंगवस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह  देकर  सम्मानित किए । सांस्क्रतिक मंच पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री ने  कहा कि  यह मेला पुराणिक  इतिहासिक मेला है ।  इस मंच पर  संस्कृति एवं  युवा विभाग इस मेले की परंपरा को जिंदा  रखने के लिए एक से बढ़कर एक सुप्रसिद्ध कलाकारों को मेला में आमंत्रित कर उन के माध्यम से  कला को गीत संगीत की प्रस्तुति कर  कलाकारों ने अपनी मधुर आवाज से मेलार्थीओ को मंत्र मुग्ध कर  रहे हैं । उन्होंने कहा कि   मेला अपनी सांस्कृतिक भाषा, खानपान, रीति-रिवाज को बरकरार रखते हुय उनकी झलकती तस्वीर देख रहा है ।  यहां पर किताब का  स्टॉल भी इस मेले में लगे हुए हैं ।  पूर्वजों ने जो संस्कार के बारे में बताया करते थे  वह किताब भी मिल रहा है । मेले को और वेहतरीन ढंग से  सजाने एवं विकसित करने के लिए अधिक प्रयास किया जा रहा है । जिसे मेले  में चार चांद लगे । यह वह जगह है जहां पर सुप्रसिद्ध कलाकार अपनी कला को  प्रस्तुत करते हुए  मेला  को और आकर्षित करने के लिए अनेक तरह के गीत संगीत नाटक के प्रस्तुत कारण  करते हुय मेलार्थीओ को  हौसला बुलंद करते हैं । इस मेले में  गुरही जिलेबी की पकवान बड़ी ही महसूर है । वही इको क्रेजी कम्युनिकेशन के द्वारा  नरेंद्र मोदी द ग्लोबल लीडर पुस्तक का लोकार्पण कला सांस्कृतिक एवं युवा विभाग मंत्री कृष्ण कुमार ऋषि के द्वारा  किया गया । इस पुस्तक में  भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल कार्य योजनाओं की जनकारी इस पुस्तकें में दी गई है । जिसे जन- जन तक पहुँचा कर लोगो को योजनाओं की सही जनकारी दी जा सके और लोग लाभान्वित हो सके  । इस अवसर पर जिला से लेकर प्रखंड स्तर के  अधिकारी उपस्थित रहे ।

Post A Comment: