स्काउट एंड गाइड का गैर आवासीय प्रशिक्षण का हुआ समापन।

 रिपोर्टर -धर्मपाल पटेल 
            पी न्यूज़

वैशाली/महुआ:- प्रखंड के अनेकों सरकारी मध्य विद्यालय में पाँच दिवसीय स्काउट एंड गाइड का गैर आवासीय पांच दिवसीय प्रशिक्षण का समापन हो गया।प्रशिक्षण के पांचवे और अंतिम दिन भारत स्काउट एंड गाइड के प्रखंड साधन सेवी ड़ॉ आलोक कुमार ने क्षेत्र के अनेकों विद्यालयो का निरीक्षण किया और छात्र छात्राओं को स्काउटिंग के के गुर बताये और स्काउटिंग के फायदे बताए।प्रखंड के मध्य विद्यालय मिर्जा नगर,उत्क्रमित मध्य विद्यालय महुआ सिंह राय, भदवास, मन्गुराही आदि विद्यालयो में प्रशिक्षण के दौरान छात्र छात्राओं को अनुशासन, देश प्रेम, त्याग, सहयोग आदि के बारे में विस्तार पुर्वक बताया।साथ ही स्वंय अपनी मौजूदगी के कई तरह के गतिविधियों को करवाया साथ ही देशभक्ति गाने, आदि छात्र छात्राओं को सुनाया।प्रखंड क्षेत्र के राजकीय मध्य विद्यालय गोरीगामा में स्काउट एंड गाइड के नामित शिक्षक राजेश कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पांच दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया गया।प्रशिक्षण के अंतिम और पांचवें दिन विद्यालय के प्रधानाध्यशिक्षक विन्देशर राम ने भी बच्चों को  स्काउट एंड गाईड के नियमों आदि के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। इस मौके पर विद्यालय के अन्य शिक्षक भी इस मौके पर मौजूद थे।ज्ञात हो कि जिला शिक्षा पदाधिकारी के आदेशानुसार दस दिसम्बर से लेकर चौदह दिसंबर तक प्रखंड क्षेत्र के सभी मध्य विद्यालयो में पांच दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण सत्र चलाने का आदेश दिया था।इसके अलावे प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय शंकर पुर, पानापुर, मन्गुराही,फुलार, आदि विद्यालयो में संकुल समन्वयक मनीष कुमार, ब्रजकिशोर कुमार, पंकज कुमार, हरिश्चन्द्र पासवान, राजीव कुमार आदी ने भी अपने अपने संकुल अंतर्गत विभिन्न विद्यालयो का अनुश्रवण किया और भारत स्काउट एंड गाइड से जुड़े नामित शिक्षक शिक्षिकाओं को भी जरूरी टिप्स बताया।

Post A Comment: