वैशाली जिला में खुला नि:शुल्क पाठशाला

रिपोर्टर -धर्मपाल पटेल
        पी न्यूज़

वैशाली :-हाजीपुर प्रखंड के सुल्तानपुर आदर्श ग्राम में भीम पाठशाला खोला गया ।इस पाठशाला का उद्घाटन औधोगीक क्षेत्र थाना की पूर्व थाना अध्यक्ष मधुरेन्द्र कुमार ने किया ।जिसका अध्यक्षता भीम आर्मी के जिला अध्यक्ष आशुतोष कुमार पासवान ने किया । मधुरेन्द्र कुमार ने  बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ,बच्चे में बेहतर प्रतिभा छुपी है आवश्यकता है सिर्फ निखारने कि जब कोई चिट्ठी आती है मोबाइल पर मैसेज आता है तो, लोग एक दूसरे पर निर्भर रहते हैं इसे जब कोई अच्छा काम करना हो किसी सरकारी योजना का लाभ ले ना हो या समाज में बेहतर परिवर्तन करने की आवश्यकता हो तो शिक्षा बहुत ज़रूरी है । भीम आर्मी के जिला अध्यक्ष आशुतोष कुमार पासवान ने बताया कि यह पाठशाला नि:शुल्क है जिला में ऐसे पाठशाला लगभग 20 खोला जाएगा मौके पर उपस्थित पंचायत के मुखिया राजन पासवान, सरपंच दिलीप पासवान, समाज सेवी सुजीत कुमार, नितेश कुमार ,राय संतोष कुमार एवं समस्त ग्रामवासी।

Post A Comment: