बिहार के DGP पहुंचे गांधी मैदानथाना, पुलिसकर्मियों मेंहड़कंप, जानिए पूरा मामला
रिपोर्टर-पंकज कुमार सिंह
DGP केएस द्विवेदी अपने दल बल के साथ राजधानी के गांधी मैदान थाना पहुंचे हैं. इस दौरान इनके साथ IG रत्न संजय सहित पुलिसकर्मी मौजूद हैं.
बताया जा रहा है कि DGP केएस द्विवेदी औचक निरीक्षण करने गांधी मैदान थाना पहुंचे हैं. जहां पहुंच वह थाना-चौकी सहित अन्य सभी चीजों का जायजा ले रहे हैं. डीजीपी केएस द्विवेदी के पुलिस स्टेशन पहुँचते ही हड़कंप मच गया. इस बीच डीजीपी के चेकिंग पर निकलने की सूचना से जिले की पुलिस सतर्क हो गई.
बता दें कि इस से पहले भी पटना में बढ़ते अपराध के बाद जिले के बड़े अधिकारियो ने खुद ही थानों की भूमिका की जांच का सबसे बड़ा ड्राइव शरू किया था. जिस दौरान पटना के जोनल आईजी पटना के पाटलिपुत्रा थाना में औचक निरीक्षण को पहुंचे थे तो वहीं अन्य कई अधिकारीयों ने भी थाने का औचक निरिक्षण कर कई दिशा निर्देश दिए थे.

Post A Comment: