सामाजिक संगठन ट्राइडेंट सेवा  के तत्वावधान में पत्रकारिता दिवस के अवसर पर  पत्रकारिता विषयक संगोष्ठी और पत्रकार सम्मान समारोह
का आयोजन किया गया।जिसमें वर्तमान परिवेश में हिन्दी पत्रकारिता का महत्व,दशा और दिशा के साथ साथ युवा पीढ़ी में हिन्दी भाषा की गुणवत्ता का विकास जैसे कई पहलुओं पर वक्ताओं ने अपने अपने विचार रखे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष मनीष झा ने किया। इस अवसर पर ट्राइडेंट सेवा के प्रदेश अध्यक्ष विवेकानन्द ठाकुर ने कहा कि लोकतंत्र में पत्रकारों का दायित्व अहम है।हिन्दी पत्रकारिता आज भी सबसे लोकप्रिय है और हिन्दी के तमाम समाचार पत्रों के पाठक आज भी सर्वाधिक हैं, उन्होंने हिन्दी को पत्रकारिता का मूल आधार बताते हुए युवाओं को इससे जुड़कर एक नई विचारधारा के साथ कार्य करने की बात कही।अपने अनुभव को साझा करते हुए कहा कि पत्रकारिता के क्षेत्र में काम करने से पहले हमलोगों को हिन्दी की शुद्धता अपनानी चाहिए ।उन्होंने अपना विचार रखते हुए कहा कि हिन्दी ही एक ऐसी भाषा है जिसे हमलोग अपना मातृभाषा मानते है हिन्दी के अलावा कई भाषाओं में पत्रकारिता की जाती है लेकिन हिन्दी की तुलना किसी भी भाषा से नही की जाती है।

मौके पर उपस्थित संगठन के सलाहकार कृष्णेश्वर ठाकुर ने कहा कि हिन्दी पत्रकारिता आज भी सहजता के साथ सर्वमान्य है, हर दिन हमें हिन्दी पत्रकारिता के क्षेत्र में कुछ न कुछ सीखने को मिलता रहता है।पत्रकारिता के क्षेत्र में अभी भी हिन्दी पत्रकारिता का दबदबा है और आगे भी रहेगा।मुख्य अतिथि के रूप में कवि स्मार्ट एवम साहित्यकार  श्याम दलिहरे ने  हिन्दी पत्रकारिता का महत्व का प्रतिपादन करते हुए कहा कि इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया के बिस्तार के बावजूद आज भी समाचार पत्रों की विश्वसिन्यता कायम है।मौके पर उपस्थित सभी बरिष्ठ पत्रकार को पाग और दोपता से समान्नित किया गया।इस अवसर  पर बिस्फी प्रखंड अध्यक्ष उज्ज्वल चौधरी, गुलाब साह,उपेन्द्र यादव,राजन झा,जयकुमार साह, जीवकांत झा,मनोज यादव,मनोज ठाकुर,राधे ठाकुर,अरुण झा,ललन झा,सूरज ठाकुर,दीपक मंडल,सुभाष चंद्र उदय आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Post A Comment: