समस्तीपुर शहर के होटलों में नगर थाना की पुलिस ने की छापेमारी।
समस्तीपुर । प्रधानमंत्री के शपथग्रहण समारोह को देखते हुए मुख्यालय के आदेश पर एसपी हरप्रीत कौर ने नगर थाना की पुलिस को शहर के होटलों में छापेमारी का निर्देश दिया। गुरुवार की सुबह नगर पुलिस ने स्टेशन चौक स्थित दर्जन भर होटलों में छापेमारी की। अचानक छापेमारी की सूचना मिलते ही होटल संचालकों समेत कर्मियों एवं ग्राहकों में हड़कंप मच गया। पुलिस सभी होटलों के रजिस्टर को जब्त कर पिछले कुछ दिनों में कितने लोग रुके, उनका आइडेंटिटी प्रूफ, रहने का मकसद आदि की जानकारी होटल कर्मियों से ली। छापेमारी के क्रम में एक होटल से एक महिला, एक लड़की समेत दो युवकों को पुलिस ने सही जानकारी नहीं देने के कारण हिरासत में लेकर थाना चली आयी। हालांकि बाद में हिरासत में आए सभी ने अपना नाम पता बताते हुए आइडेंटिटी प्रूफ पुलिस को सौंपा। जिसके बाद उन्हे मुक्त कर दिया गया।
अचानक छापेमारी की बात पूछने पर नगर थानाध्यक्ष ने बताया कि रूटीन चेकिग थी। मुख्यालय के आदेश पर इस तरह की कार्रवाई की जाती है। बता दें कि प्रधानमंत्री के शपथ ग्रहण को लेकर पूरे भारत में रेड अलर्ट जारी किया गया है। कहीं भी किसी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हो इसके लिए पुलिस गश्ती समेत संदिग्ध पर विशेष नजर रखने का निर्देश दिया गया है। पुलिस सूत्रों की मानें तो खासकर आतंकी, नक्सली, विदेशी नागरिक आदि पर पैनी नजर रखते हुए कार्रवाई की बात मुख्यालय द्वारा कही गई है। इसी के मद्देनजर नगर थाना की पुलिस ने छापेमारी की।

Post A Comment: