सिंघीया के कुण्डल2 पंचायत में मनरेगा योजना में जेसीबी ट्रेक्टर से काम :डीएम कहे होगी कार्रवाई

मुख्य संपादक कृष्ण कुमार संजय
बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघीया प्रखण्ड के अंतर्गत कुण्डल 2पंचायत के फुलवरिया ग्राम के वार्ड नं08में धरल्ले से मनरेगा योजना से सड़क निर्माण में जेसीबी ट्रेक्टर से काम की जा रही है जिससे लोगों में आक्रोश है मजदूरों की हकमारी हो रही है जबकि सरकार मजदूरों को अन्यत्र पलायन को रोकने के लिए 100दिनों तक काम देंने की  दावा करती है वही यहाँ पर उनके दावा खोखला साबित हो रही है। फुलवरिया के अनान्दी राय समेत कई लोगों ने जेसीबी ट्रेक्टर  से काम करने पर दुख व्यक्त करते हुए मजदूरों से काम करवाने की मांग किया है।जानकर लोगों का यह भी कहना है कि बिहार सरकार के कंजारा में नदी के सूखे हुए जमीन से बिना एनओसी लिए ही मिट्टी कटाई की गई जो सरकारी नियम का उलंघन है ।इस संदर्भ में जिलाधिकारी चंद्र शेखर सिंह ने कहे कि मामला गंभीर है संवेदक के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी।वीडियो देखने के लिए पी न्यूज के यूटुब पर देख सकते हैं।

Post A Comment: