6 वर्षीय बच्ची की हत्या का पर्दाफास
परिचित ही निकला हत्यारा,दिल्ली से पुलिस टीम ने किया गिरफ्तार
जयपुर 3 जून। पुलिस अधीक्षक, जिला कोटा शहर श्री दीपक भार्गव ने बताया कि कोटा शहर के पुलिस थाना रेलवे कोलोनी क्षेत्र में 30 मई को 6 बर्षीय बालिका की हत्या करने वाले मुलजिम कालू चरण बेहरा पुत्र जोगेन्द्र बेहरा (26) निवासी हुण्डत तहसील ब्रहमपुर थाना पुरुषोत्तमपुर जिला गंजाम उडीसा हाल थाना प्रहलादपुर, नई दिल्ली को आज गिरफ्तार कर लिया गया है।
श्री भार्गव ने बताया कि 30 मई को पुरानी रेल्वे कोलोनी निवासी श्री किशन पुत्र उपासु कोली की 6 वर्षीय दोहिती का शव मकान के उपर रखी पानी की टंकी में मिला था। किसी ने गला दबाकर मासूम की हत्या कर पानी की टंकी में डाल दिया था। मृतक बालिका अपनी माँ गीता के साथ करीब 3 साल से अपने नाना के यहां सरकारी रेल्वे आवास में निवास कर रही थी।
इस नृसंस हत्या की सूचना मिलते ही तुरन्त पुलिस अधीक्षक कोटा शहर व अन्य पुलिस अधिकारियो द्वारा मौके पर पहुंच कर सभी आवश्यक कार्यवाहियां प्रारम्भ की गयी घटना स्थल पर एफ एस एल टीम डॉग स्कॉयड टीम एवं फिंगर प्रिंट टीम के द्वारा आवश्यक अनुसंधान किया गया।उन्होंने बताया कि वारदात के त्वरित खुलासे व अभियुक्तो की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोटा शहर श्री राजेश मील के नैतृत्व में वृत्ताधिकारी वृत्त केंद्रीय कोटा श्री भगवत सिहं हिंगड, थानाधिकारी रेलवे कोलोनी कोटा श्री अनिष अहमद, थानाधिकारी भीमगंजमण्डी श्री हर्षराज सिंह खरैडा व अन्य पुलिस कर्मीयो की टीमों का गठन किया गया।
श्री भार्गव ने बताया कि गठित टीम द्वारा घटनास्थल व उसके आस पास के इलाके के सूक्षमता से निरीक्षण किया गया आस पास निवासरत लोगो से जानकारियां जुटाई गयी। घटना के समय मकान में कुल 8 परिजन व रिस्तेदार मौजूद थे जिनसे गहन पूछताछ की गयी। वारदात स्थल से स्टेशन की नजीदीकी को देखते हुये रेलवे स्टेशन से भी जानकारियां जुटाई व सीसीटीवी फुटेज देखे गये जिस मकान में यह घटना हुई थी वहां की वस्तु स्थिति से यह स्पष्ट हो गया था कि वारदात में कोई ऐसा व्यक्ति सम्मिलित है जो उक्त मकान की भोगोलिक स्थिति से अच्छे से परिचित है उक्त सभी विन्दुओं पर टीम द्वारा कार्य किया गया ।
*अनुसंधान व तरीका वारदातः-* एकत्रित आसूचना व तकनीकी अनुसंधान से यह स्पष्ट हो गया था कि वारदात में किसी ऐसे व्यक्ति का हाथ है जो दिल्ली में तुगलकाबाद एरिया में निवासरत है। मृतक बालिका का पिता घनश्याम भी तुगलकाबाद स्टेशन पर कार्यरत है। श्री अनिष अहमद पु0नि0 के नेतृत्व में श्री प्रतापसिंह हैड कानि0, श्री महैन्द्रसिंह हैड कानि0, श्री महैन्द्रसिंह कानि0, श्री सुनिल चन्देल कानि0 की टीम गठीत कर दिल्ली रवाना की गई। दिल्ली गई टीम द्वारा मुलजिम कालूचरण को कोटा लाकर पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया है।
*वारदात का उद्देश्यः-*
आरोपी कालूचरण बेहरा जो कोनकोर में ओपरेटर की जॉब करता है तथा पूलपहलादपुर एरिया में रहता है उसके ठीक पास वाले कमरे में घनश्याम अपनी पत्नी व बालिका गुनिशा के साथ रहता था। उसी दोरान घनश्याम की पत्नी के अवैध सम्बन्ध कालूचरण बेहरा से हो गये थे। घनश्याम व उसकी पत्नी में अनबन होने के कारण पत्नि गीताबाई अपनी बेटी के साथ कोटा मायके में रहने लग गई। उसके बाद भी कालूचरण बेहरा व गीताबाई के सम्बन्ध बने रहे। पिछले कुछ समय से गीता कालूचरण बेहरा को तवज्जो नहीं दे रही थी व फोन पर भी नजर अन्दाज कर रही थी जिस कारण कालूचरण बेहरा गुस्से में था गीता को सबक सिखाने के लिये 29 मई को ट्रेन से कोटा आकर 30 मई को प्रातः 02 ए.एम. को लगभग पीछे के रास्ते से घर में प्रवेश किया उस समय घर के सभी सदस्य सो रहे थे कालू चरण बेहरा ने घर में रखे हुये तीन मोबाईल फोन उठाये व सो रही बालिका गुनिशा को चद्दर में लपेटकर गोदी में लेकर पीछे चौक में आ गया वहां रखी बनियान से गला घोंट कर मासूम बालिका गुनिशा की हत्या कर दी व लाश को छत पर पानी की टंकी में छुपाकर वापस दिल्ली भाग गया।

Post A Comment: