हज यात्रियों को दी गई ट्रेनिंग।
गोरखपुर ब्यूरों। मुस्लिम समुदाय के तीर्थस्थल मक्का और मदीना को बहुत पाक और पवित्र माना जाता है । इस तीर्थ यात्रा को हज यात्रा कहते है, हर मुस्लिम अपनी जिन्दगी में एक बार यहाँ जाना ही चाहता है।जहाँ जाना हर उस मुस्लिम इन्सान के लिए जरुरी होता है, जो शारीरिक एवं आर्थिक रूप से मजबूत होता है।यह बातें रविवार को इस वर्ष जाने वाले हज यात्रियों को इस्लामिया डिग्री कालेज के कैम्पस में हज टेनर एम अंसारी एवं डा0 अजीजुद्दीन ने कही।उन्होंने कहा कि हज पर जाने से पहले सभी दुआ एवं वहां के रीति रिवाज पूरी तरह से समझ लें और बार बार दोहरा ले ताकि गलती न हो। इस दौरान गोरखपुर शहर से हज पर जाने वाले मर्द और औरतों ने टेनिंग ली। इस अवसर पर खालिद शमीम, डा0 मतीउल्लाह, समीउल्लाह, मो0 परवेज लारी, सदिक आदि उपस्थित रहें।

Post A Comment: