ट्रेक्टर के चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत

समस्तीपुर से एम नईमुद्दीन आज़ाद की रिपार्ट !

समस्तीपुर : वारिसनगर मथुरापुर ओ0पी क्षेत्र के सारी गाँव मे ट्रेक्टर के ठोकर से एक व्यक्ति की मौत। मृतक की पहचान मोहनपुर भमरुपुर गाँव निवासी स्व0 मो0 इलताफ के पुत्र मो0 कैसर के तौर पर की गयी है। मिली जानकारी के अनुसार मो0 कैसर अपने घर से खानपुर थाना क्षेत्र के गुदार घाट इन्दल साह के साथ जा रहा था,जैसे ही सारी गाँव स्थित डॉक्टर गोविंद के क्लिनिक से आगे पहुंचा की बालू लदा ट्रक्टर ने उसे ठोकर मार दिया और उसे कुचलते हुए भाग ने कोशिश कर रहा था मगर वह भागने में नाकाम रहा स्थानीय लोगों ने ट्रेक्टर को पकड़ कर मथुरापुर ओपी के हवाले कर दिया। इधर ट्रेक्टर चालक मौका देखकर भाग गया। इधर स्थानीय लोगों ने घटना स्थल पर लाश के साथ मुख्य सड़क को घण्टो जाम कर दिया,जाम के कारण यात्रियों को बेहद परेशानियो का सामना करना पड़ा। मृतक के परिजन एवं स्थानीय लोग उचित मुआवजे की मांग जिला प्रशासन से कर रहे थे। घटना की जानकारी मिलने पर मथुरापुर ओपी पुलिस पहुंची तो उसे आक्रोशित लोगों का सामना करना पड़ा। जब इस बात की जानकारी सदर अनुमंडल पदाधिकारी अशोक कुमार मण्डल को हुई तो वे फौरन समस्तीपुर प्रखण्ड विकास पदाधिकारी को आदेश दिया कि मृतक के परिजन को मुख्यमंत्री सड़क दुर्घटना योजना के तहत 20 हजार रुपया दिया जाय। उनके इस बात से सभी लोग सहमत हुए उसके बाद जाम को समाप्त किया जा सका और यातायात बहाल हो सका। इधर जाम समाप्त कराने में स्थानीय मुखिया दिनेश पासवान,उप मुखिया वसन्त पूर्वे, मनोज कुमार,धर्मेंद्र पासवान वगैरह ने अहम रोल अदा किया। बहरहाल मथुरापुर ओपी की पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर अस्पताल भेज दिया। मृतक अपने पीछे बीवी, एक बेटी चांदनी परवीन 15 वर्ष,तीन बेटा मो0 अरमान 12 वर्ष,
मो0 एहशान 9 वर्ष और मो0 जीशान 6 वर्ष को छोड़ गए हैं। बताया जाता है कि मृतक के घर मे ईद त्योहार को लेकर बेहद खुशी थी जो मातम में बदल गया।

Post A Comment: