अपराधियों ने की युवक की गोली मारकर हत्या

समस्तीपुर से एम नईमुद्दीन आज़ाद की रिपोर्ट !

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पूसा के गल्ला व्यवसायी श्रवण राय के पुत्र राजा कुमार राय की दिन दहाड़े अपराधियों ने गोली मारकर की हत्या।
मिली जानकारी के मुताबिक राजा कुमार राय अपने घर से बाईक से ढोली कॉलेज जा रहा था तभी रास्ते मे अपराधियों ने उसे गोली मार दी,जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया,स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को ईलाज के लिए डॉक्टर के यहां ले जाने की तैयारी कर रहे थे कि युवक ने दम तोड़ दिया। इधर इस हत्या को लेकर लोगों ने शव के साथ पूसा बाजार के बुढ़ी गंडक पुल के पास रोड जाम कर मुआवजा की मांग कर रहे थे। जाम के कारण पूसा-कल्याणपुर और पूसा-ढ़ोली मार्ग पर यातायात घण्टों  बाधित रहा, आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारे बाजी कर रहे थे। सूत्रों ने बताया कि इस युवक की हत्या चुनावी रंजिश के शबब हुई है।

Post A Comment: